भाखड़ा बांध के 4 गेट खोले -- जागरण

Submitted by VK Gupta on Mon, 12/09/2011 - 8:05pm

भाखड़ा बांध के 4 गेट खोले

जागरण संवाददाता, नंगल : भाखड़ा बांध की गोबिंद सागर झील में बारिश के कारण पानी की आवक बढ़ जाने से रविवार को भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने योजना के अनुसार बांध पर लगे 4 फ्लड कंट्रोल गेट खोल दिए हैं। दोपहर एक बजे गेट खोलने के बाद सभी गेटों को एक फीट तक खोला गया है, जो सायं 4 बजे समाचार लिखे जाने तक खुले थे। बीबीएमबी के कंट्रोल रूम में दर्ज आंकड़ों के अनुसार डैम का लेबल 1679.84 फीट तक पहुंच गया। रविवार को डैम में प्रात: 6 बजे दर्ज की गई पानी की आवक 43278 क्यूसेक के बाद ही फ्लड कंट्रोल गेटों के माध्यम से 3888 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि निरंतर चल रहे बांध के पावर प्लांटों के माध्यम से 32084 हजार क्यूसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद फ्लड कंट्रोल गेट खोले जाने के बावजूद कैचमेंट एरिया से पानी की आवक ल्ल बांध का ऊपरी स्तर करीब दस फुट दूर है। डिजाइन के अनुसार आधिकारिक रूप से बांध का खतरे का निशान 1690 फीट पर रखा गया है, जबकि व्यावहारिक रूप से अब भी इसे 1687 फीट तक भरा जा सकता है। एक ओर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे पंजाब व हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बताए हैं और पंजाब में नदियां पहले से ही उफान पर हैं, ऐसे में फ्लड गेट खोलना खासा खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड(बीबीएमबी) ने इसी सीजन में 1400 फीट के पौंग बांध के ऊपरी निशान से काफी पहले पानी छोड़ दिया और फिर रोककर भूल सुधार की गई। यह सब कुछ हुआ भी कुछ उन दिनों में जब बारिश थी तो पानी छोड़ा, जब बंद हुई तो रोक दिया गया। भाखड़ा बांध में भराव का इतिहास बताता है कि इसे दस बार पहले भी 1680 फीट के ऊपर भरा गया है और इसका उच्चतम स्तर 1687.55 फीट तक गया भी है। आल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के चेयरमैन इंजी.पदमजीत सिंह ने केंद्रीय ऊर्जा सचिव से मामले में हस्तक्षेप कर पानी की बर्बादी रोकने और बाढ़ से बचाने की गुहार लगाई है। भाखड़ा बांध का खतरे का निशान 1690 से घटाकर 1680 फीट करने के ब्योरे को भी सामने रखा है। इंजी.पदमजीत ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए बताया है कि अगले पांच दिनों में मानसून वापस होने वाला है और तय मापदंड के अनुसार 20 सितंबर को भाखड़ा का जलस्तर 1685 फीट और 26 सितंबर को 1687 फीट तक किया जा सकता है।